दूधिया को छात्रा से हो गया प्यार, दोनों हुए फरार, फिर मंदिर में रचाई शादी,परिजनों ने उठाया ये कदम...


वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती को एक-दूसरे से प्यार हो गया। सप्ताह भर पहले दोनों घर से भाग गए थे। शुक्रवार देर शाम दोनों वापस लौटे और हरहुआ पुलिस चौकी के पास मंदिर में परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में शादी कर ली।
ग्रामीणों के मुताबिक युवक दूध का व्यापार करता है। गांव की बारहवीं की छात्रा के घर दूध लेने जाता था। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो दोनों पिछले सप्ताह शनिवार को भाग गए। लड़की के परिजन उसे ढूंढने निकले तो पता चला कि युवक भी गायब है। जानकारी मिलने पर गांव के सम्मानित लोगों व जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की। 
इसके बाद लड़के और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करती, इससे पहले ही शुक्रवार देर शाम दोनों वापस लौट आए और शादी की जिद पर अड़ गए। दोनों ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी जिंदगी के फैसले खुद ले सकते हैं। यह सुनकर दोनों के परिवारों ने भी उन्हें साथ रखने से इनकार कर दिया। शादी के बाद दोनों ने गांव छोड़कर जीविकोपार्जन के लिए दूसरे शहर का रुख कर लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस