शिव मंदिर से शिवलिंग को गायब देख भड़के भक्तजन,इलाके में धार्मिक तनाव



जौनपुर। जनपद के तहसील मछलीशहर स्थित ताजुद्दीनपुर गांव शिव मंदिर पर लोग महाशिवरात्रि के दिन पूजन अर्चन करने गये तो शिवलिंग को गायब देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया शिवलिंग गायब होने से इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अशेषनाथ सिंह छानबीन में जुट गए थे।
शिवलिंग गायब होने के बाद भक्तों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति हरिलाल ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझा कर नए शिवलिंग की स्थापना करवाने का आश्वासन दिया। घटना के बाद प्रशासन की टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और शिवलिंग स्थापना में जुट गई। जिसके बाद स्थानीय लोग शांत हुए। 
प्राचीन शिव मंदिर ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा में जंघई रोड (वन पार्क में) स्थित है। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर सुबह पहुंचे पुजारी ने देखा तो शिवलिंग गायब था। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मछलीशहर कोतवाल पहुंचे और छानबीन शुरू की। नए शिवलिंग की विधि- विधान से लगवाने की कवायत शुरू हो गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस