15 अप्रैल से कक्षा एक से आठ तक के बच्चो के पढ़ाई का समय बदला,कड़ाई से हो पालन - बीएसए जौनपुर

जौनपुर।  बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने जरिए विज्ञप्ति बताया है कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में तेज धूप,भीषण गर्मी एवं लू में लगातार हो रही वृद्धि के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न हो, इसके दृष्टिगत रखते हुए कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के छात्रहित में समस्त परिषदीय/सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई० / यू०पी०बोर्ड / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त विद्यालयों में 15 अप्रैल 2024 से शिक्षण कार्य का समय अग्रिम आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से 12:30 बजे तक निर्धारित किया जाता है। बीएसए ने सभी अधीनस्थ को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस