जौनपुर: मदरसा संचालक के पुत्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा हुआ दर्ज


जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बल्लोच टोला में रविवार दोपहर पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें पुलिस ने एक का एफआईआर दर्ज किया तो दूसरे का अभी  एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।
बल्लोच टोला निवासी राम प्रताप सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष मोहल्ले के ही उबैदा पुत्र अनवर के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है कि उनका 98 हजार रुपए का सामान आरोपी उधार खरीद कर ले गया था। रविवार को जब अपना बकाया पैसा मांगा तो भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया और मारा पीटा। 
पुलिस ने राम रामप्रताप के तहरीर के आधार पर धारा 323 504 506 आईपीसी के तहत आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर दिया है। इस मामले की विवेचना चौकी प्रभारी सिपाह विनोद कुमार आंचल कर रहे हैं। इसी क्रम में दूसरे पक्ष उबैदा ने बताया कि राम प्रताप सिंह का पैसा 20 हजार रूपया मेरे यहां बा​की है। जिसकी वह जीएसटी बिल मांग रहा था जिसे उन्होंने नहीं दिया और इसी पैसे को लेकर उन्हें भी मारा पीटा गया था जिसकी लिखित सूचना उनके द्वारा पुलिस चौकी को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने अभी उनकी रिपोर्ट दर्द नहीं किया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ