तेज रफ्तार का कहर: सात लोगो की दर्दनाक मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल, छह की हालत गंभीर


उन्नाव-हरदोई मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक हरदोई की ओर जा रही मिनी बस में दाहिनी तरफ से टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में चालक की तरफ का बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक सहित सात लोगों की मौत हो गई है। इनमें दो महिलाएं और पांच पुरुष हैं। कई की हालत नाजुक है। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कानपुर हैलट और 13 घायलों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल का सफीपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। ट्रक हरदोई से उन्नाव की तरफ जा रहा था और मिनी बस उन्नाव से हरदोई जा रही थी। बस के बगल से निकलते समय हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन चालकों ने पहले निकले की होड़ और एक दूसरे को साइड न देने की वजह से हादसा हुआ है। सीओ सफीपुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि ट्रक को माखी थाना पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस