देवी का दर्शन कर लौट रहे इस यादव परिवार के चार सदस्य सड़क दुर्घटना में हो गए काल कवलित, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा


जनपद चन्दौली स्थित बलुआ क्षेत्र के जुड़ाहरधन गांव निवासी रामकेश यादव (50) अपने परिवार के साथ नासिक में देवी दर्शन करने गए थे। शनिवार को कार से देवी दर्शन को जाते समय पति-पत्नी और पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, उनकी एक पुत्री और एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं।
रामकेश काफी दिनों से नासिक में नौकरी कर रहे थे। दर्शन के लिए चार अप्रैल को ही अपने परिवार को नासिक बुलाए थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविवार की देर शाम चारों का शव गांव पहुंचेगा। घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी है।
जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश नासिक में ही फलों का धंधा करते थे। वे नेपाल में अपने बहनोई के पास वहां से माल लोड कर अन्यत्र भेजते थे। दर्शन-पूजन करने के लिए अपनी पत्नी कुसुम देवी (45) पुत्र अमन यादव (18) समेत पुत्री, बनारस निवासी भांजा मुकेश यादव (25), किशुनपुरा निवासी विकास (39) को नासिक बुलाया  था।
भांजा बोलेरो लेकर नासिक गया था। नासिक में दर्शन-पूजन कर वापस आ रहे थे। रास्ते मे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक वाले को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से ट्रक में जा भिड़ी। चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लड़की व भांजा समेत किशुनपुरा के विकास जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ