भीषण सड़क हादसा: ट्रक बस की जबरदस्त टक्कर, बस पलटी तीन की मौत, एक दर्जन गम्भीर रूप से घायल


जनपद प्रतापगढ़ में लखनऊ मार्ग पर बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर कुंडा के हथिगवां स्थित फूलमती के पास ट्रक से विंध्याचल जा रही श्रद्धालुओं की बस टकराकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। 
उन्नाव से निजी बस रात को करीब चार दर्जन श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रही थी। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हथिगवां के फूलमती के पास रात करीब 1:00 बजे सामने से आए ट्रक से टकराकर पलट गई। 
अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बस से निकालकर सभी को कुंडा सीएचसी ले आए। यहां उन्नाव के धाता निवासी रामनारायण की 12 साल की बेटी संध्या, कृष्ण कुमार (50) और वासु (32) को मृत घोषित कर दिया गया। 10 गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। दर्जन भर से अधिक घायलों का कुंडा में ही इलाज चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ