हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम


जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में जिले के सात छात्रों ने प्रदेश की सूची में स्थान बनाकर नाम रोशन किया है। इसमें हाईस्कूल के तीन और इंटर के चार छात्र शामिल हैं। जिन्होंने प्रदेश भर में 9वां और 10वां स्थान हासिल किया है।
हाईस्कूल में बीआरए इंटर कालेज सिकरारा के महावीर यादव और आदर्श यादव ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। इंटर में कुटीर इंटर कालेज चक्के की श्रेजल गुप्ता ने 96.20 प्रतिशत अंक पाकर 9वां स्थान मिला।
सरस्वती इंटर कालेज ऊंचगांव की शिवांगी पटेल, आरएलएसएसआईसी नकहरा खानदेव के दिव्यांश उपाध्याय, हरिओम एसएस इंटर कालेज कीर्तापुर की शिप्रा पांडेय और स्वामी गोकुलानंद इंटर कालेज शिवरहिया के उज्जवल यादव ने क्रमश: 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की सूची में 10 वां स्थान बनाकर जिले का मान बढ़ाया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस