मारुति सुजुकी के प्लेसमेंट में 60 विद्यार्थियों ने लिया भाग


सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल पूविवि में हुआ इंटरव्यू

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे प्लेसमेंट प्रक्रिया में एम. बी. ए. के छात्रों के लिया मारुति सुजुकी (एरिना, नेक्सा)-कीर्ति कुंज के प्रतिनिधि का आगमन हुआ है। एचआर पद की आवश्यकता को दर्शाते हुए सर्वप्रथम प्रतिनिधि ने छात्रों से वार्तालाप की एवम् कंपनी और कंपनी कार्यों से छात्रों को अवगत कराया। 5 दर्जन से अधिक छात्रों ने चयन प्रक्रिया ने प्रतिभाग किया है। प्रक्रिया की अगली कड़ी में कंपनी प्रतिनिधि ने छात्रों का इंटरव्यू प्रारंभ किया।  चयन प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। इस पूरी चयन प्रक्रिया के दौरान सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार,  श्याम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के मुख्य सदस्य यत्नदीप दुबे, विकास यादव, नवनीत मौर्य,आकाश कुमार,रुद्रांश चतुर्वेदी , दिव्यांशु संजय, हरी ओम साहू, शिवांश श्रीवास्तव, आयुष गुप्ता आदि छात्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ