परीक्षा दे रहे छात्र को वीडियो कॉल पर देखा माँ ने तब मिली राहत



पाकिस्तानी कोड प्लस 92 वाले नंबर से कॉल कर साइबर अपराधियों ने मांगे ₹20000

प्रोफेसर ने मां को वीडियो कॉल पर दिखाया बेटे को


जौनपुर। साइबर अपराधियों के रोज नए तरीकों से लोग खासे परेशान दिख रहे हैं। शनिवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एक विद्यार्थी को रेप केस में फंसे होने का बताकर साइबर अपराधियों ने पुलिस बनकर उसकी मां को पाकिस्तानी कोड वाले नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर पैसे की मांग की। बहन अलर्ट हुई और प्रोफेसर से बात कर वीडियो कॉल किया मां ने परीक्षा दे रहे बेटे को देखा तब जाकर घर वालों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को साइबर अपराधियों ने विश्वविद्यालय के एक छात्र की मां को फोन कर उसके बेटे को रेप में फंसे होने के जानकारी दी और इस मामले को रफा दफा करने के लिए बीस हजार रुपये की मांग की गई पैसा ना देने पर खामियाजा भुगतने की भी चेतावनी दी गई।इस फोन के बाद छात्र की मां और बहन दोनों परेशान हो गए घर में माहौल पूरा बदल गया।
छात्र की बहन भी विश्वविद्यालय की छात्रा है वह अलर्ट हुई और उसने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अविनाश पाथर्डीकर मामले की  को कॉल कर तुरंत घटना की जानकारी दी। प्रोफेसर ने माँ को वीडियो कॉल पर परीक्षा दे रहे छात्र को दिखाया और विश्वविद्यालय की बिल्डिंग आदि देखने के बाद माँ को चैन मिला।
विश्वविद्यालय के साइबर क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने बताया कि इस तरह की घटना लगातार बढ़ती जा रही है अगर आपके परिवार में किसी को फोन कर किसी घटना में फंसे होने की जानकारी के एवज में पैसे की मांग की जा रही हो तो , बिल्कुल डरे नहीं और साइबर क्राइम पोर्टल पर इसकी शिकायत अवश्य दर्ज कराएं.




Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस