सूचना क्रान्ति और कम्प्यूटर क्रान्ति भारत में लाने वाले थे स्व राजीव गांधी- देवब्रत मिश्रा



जौनपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवव्रत मिश्रा जी, जिला एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज एवं विशाल सिंह हुकुम द्वारा संयुक्त रूप से स्व राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको याद किया गया।
उक्त अवसर पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए देवव्रत मिश्रा ने कहा कि सूचना क्रांति हो कंप्यूटर क्रांति हो या नौजवानों का अधिकार देने की बात हो यह हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की देन है! आज नौजवान डिजिटल भारत की तरफ बढ़ चुका है! उक्त अवसर पर  पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रभूवन सिंह, दयासागर राय, विजय शंकर उपाध्याय, नीरज राय, हाजी अवि बकवास, NSUI जिला अध्यक्ष अंकित राय, सद्दाम शमशाद, अंकुल मौर्य, सरवर अहमद, दयासागर राय,शशांक सोनकर,  प्रमोद यादव, अखिलेश श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे!

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस