कुलपति ने फार्मेसी परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में चल रही सेमेस्टर परीक्षाओं के तहत बुधवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने फार्मेसी संस्थान का औचक निरीक्षण किया। कुलपति प्रो वंदना सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, सिटिंग प्लान, कक्ष निरीक्षकों की संख्या के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। फार्मेसी में बुधवार को बीफार्मा आठवें सेमेस्टर की बायोस्टेटिस्टिक्स एंड रिसर्च मेथाडालाजी और चौथे सेमेस्टर की फार्मास्टिकल आर्गेनिक केमिस्ट्री  की परीक्षा थी। फार्मेसी संस्थान के निरीक्षण में कुलपति संतुष्ट दिखीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के संबंध में जो भी दिशा निर्देश समय-समय पर जारी किए गए हैं उनका कड़ाई से पालन किया जाए। परीक्षा सुचितापूर्ण होनी चाहिए। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस