वासना के भेड़िए ने दिव्यांग मासूम को बनाया अपनी वासना का शिकार, एफआईआर दर्ज


वासना के दरिन्दे दिव्यांग बेटियों को भी अपनी वासना का शिकार बनाने से नहीं चूक रहे है। जी हां आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली 11 वर्षीया एक बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर बच्ची की मां ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसकी पुत्री मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग है। वह अपने नानी के घर गई थी। बगल का ही शकील उर्फ गोरख पुत्र अब्दुल करिम उसे बहला-फुसला कर रविवार को दिन में अपने घर के अंदर ले गया।
यहां वो उसकी बेटी को अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इसके बाद उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी शकील के चंगुल से छूट कर किसी तरह घर आई तो आप बीती परिजनों से बताई। बच्ची की आप बीती सुनते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंच गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। हलांकि आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस