पीयू में सीएसई और आईटी के परीक्षा परिणाम घोषित


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिसर में चलने वाले पाठ्यक्रम के परीक्षा परिणाम आने शुरू हो गए हैं। परीक्षा के 21 दिन बाद परीक्षा परिणाम घोषित करने के राज भवन के निर्देश का अक्षरशः  पालन पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह कहा है कि हर हाल में परीक्षा परिणाम समय पर आ जाने चाहिए । विश्वविद्यालय में टेक्निकल सेल के प्रभारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता के साथ सी.एस.ई. और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी अंतिम वर्ष का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। मूल्यांकन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई है। परीक्षा परिणाम घोषित करने वाली टीम में  डॉ.धर्मेंद्र सिंह, सत्यम उपाध्याय, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. अशोक यादव सह समन्वयक के रूप में हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस