निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिक भी द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मतदान ज़रुर करें

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के मतदान को लेकर भी व्यवस्था किया है। जिसके तहत मतदान के दिन जो शासकीय कर्मचारी व अधिकारी निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात रहेंगे उनको भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की गयी है।

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर पर निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारी/अधिकारी के द्वारा पोस्टल बैलेट से द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान मतदान कराया जाएगा।

इसके अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी  साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में बैठक संपन्न हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि 15 मई से 19 मई तक मतदान कार्मिको का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम टी डी इन्टर कालेज में प्रस्तावित है। प्रशिक्षण स्थल पर फार्म 12 एंव 12 (क) के आधार पर डाक मतपत्र/ईडीसी हेतु फैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित रहेगा। जहाँ पर मतदान कार्मिको को फार्म 12 अथवा 12 (क)   को भरकर अपनी डयूटी आदेश की छायाप्रति एवं मतदान पहचान पत्र की छायाप्रति के साथ डाक मतपत्र/ई.डी.सी. के माध्यम से अपना मतदान करें। 

उन्होंने कहाँ कि जो भी अधिकारी, शिक्षक कर्मचारी जिनकी डयूटी मतदान कार्मिको के रुप में लगायी गई है, वो प्रशिक्षण तिथि को प्रशिक्षण स्थल पर मतदान करना सुनश्चित करें।


इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशिता किशोर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० लक्ष्मी सिंह, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस