यूपी के यह तीन आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त नयी नियुक्ति चुनाव बाद होगी


 

उत्तर प्रदेश के तीन आईएएस अधिकारी और तीन आईपीएस अधिकारी आज शुक्रवार 31 मई को सेवानिवृत्त हो गये है। सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अफसरों में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं औषधि प्रशासन अनीता सिंह और देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्रा का नाम शामिल हैं।
इनके अलावा आईपीएस अधिकारी में दो डीआईजी समेत तीन आईपीएस अफसर भी सेवानिवृत्त हो गये है। इनमें भ्रष्टाचार निवारण संगठन में डीआईजी विनोद कुमार मिश्रा, ईओडब्ल्यू में तैनात डीआईजी शफीक अहमद और विशेष जांच के एसपी रामयज्ञ शामिल हैं। सभी पदो पर नयी नियुक्ति अब चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के साथ आचार संहिता हटाये जाने के बाद संभव है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस