राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम का हुआ रेंडमाइजेशन, जानिए क्या रही प्रतिक्रिया


जौनपुर। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम का विधानसभा क्षेत्रवार रेंडमाइजेशन किया गया।
जौनपुर सदर 73-जौनपुर (सामान्य प्रेक्षक) सी०बी० बलात, 74-मछलीशहर (अ०जा०) (सामान्य प्रेक्षक) श्रीमती के० लीलावती और जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  रविन्द्र कुमार माँदड़, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रामअक्षयबर चौहान की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियो के साथ एनआईसी सभागार में द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुई। राजनीतिक दलों की सहमति पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के रेंडमाईजेशन की सूची तैयार की गई।
 रेंडमाईजेशन के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा किसी भी पोलिग बूथ का नंबर बताकर प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रमाणित करने के लिए री-रेंडमाईजेशन किया गया। प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा रेंडमाईजेशन की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया गया।इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उपजिलाधिकारीगण सहित सभी दलों के प्रतिनिधि

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस