यूपी में सरकार पर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियो को सरकारी मशीनरी के जरिए जिताया- अजय राय


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से कहा कि पूरे देश में यूपी के चुनाव परिणाम की चर्चा हो रही है। इंडिया गठबंधन ने जबरदस्त परिणाम दिया है। यूपी ने मोदी जी के अबकी बार 400 पार के नारे की हवा निकाल दी है। 80 में 80 सीटें जीतने के दावे की हवा निकाल दी है। काशी में 10 लाख वोटों से जीतने के दावों की हवा निकाल दी है। दावा किया कि देवरिया, महाराजगंज और अमरोहा की सीट सरकार की मदद से हरवाई गई है। इन सीटों पर कांग्रेस जीत रही थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश भर में आभार यात्राएं निकालेगी और प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक जाएंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को रायबरेली से राहुल गांधी ने शुरू कर दी है। ये यात्रा 15 दिनों तक चलेगी।
उन्होंने नीट की परीक्षा में हुई धांधली पर कहा कि देश भर में छात्र परेशान हैं। पहले यूपी में ही पेपर लीक होते थे। प्रदेश में अब तक 19 बार पेपर लीक हो चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दाल के दाम बढ़ गए हैं। आटा है नहीं, बाहर से मंगाएंगे। कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को उठाएगी। सरकार उद्योगपतियों को नहीं आम जनता को लाभ दे।
उन्होंने कहा कि जम्मू में आतंकी हमला हुआ है और उप राज्यपाल वाराणसी और गाजीपुर में प्रचार कर रहे थे। हम इसकी निंदा करते हैं। मृतकों में यूपी के कई लोग थे। सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि इस तरह के हमलों की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा ने दावा किया था कि आतंकवाद खत्म हो गया है पर ऐसा कुछ नहीं हो पाया है।
कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने 370 के नाम पर वोट मांगे। जम्मू में एक भी प्रत्याशी अपने सिंबल पर नहीं लड़ाया। उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आदिवासी समाज से आने वाली राष्ट्रपति को अयोध्या में नहीं बुलाया गया था। भाजपा ड्रामा न करे। यूपी ने उनकी राजनीति को नकार दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस