पेपर लीक मामले में विधायक बेदी राम का नाम आते ही सीएम योगी ने ओपी राजभर को किया तलब जताई नाराजगी,बढ़ सकती है मुश्किल


नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनडीए के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम का नाम आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को तलब किया। योगी आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन सूत्रों बता रहे है कि मुख्यमंत्री ने बेदी राम के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बेहद गंभीरता से लेते हुए राजभर से कड़ी नाराजगी जताई।
बताया जा रहा है कि योगी ने और पंचायती राज व अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री राजभर से विधायक पर पार्टी के स्तर से कार्रवाई करने और जांच में विधायक बेदी राम की पेपर लीक में संलिप्तता पाने पर बेहद कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान राजभर के बेटे व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर भी मौजूद रहे।
योगी सरकार जहां पेपर लीक को लेकर कड़ा कानून लेकर आई है और शुचितापूर्ण सिपाही भर्ती कराने की तैयारियों में जुटी है वहीं सहयोगी दल के विधायक का पेपर लीक को लेकर वीडियो ने सत्ताधारी भाजपा के लिए असहज स्थितियां पैदा कर दी हैं। सोशल मीडिया पर बेदी राम का ताजा वीडियो वायरल होने के बाद मामला सियासी रंग ले चुका है।
इस प्रकरण में पहले कांग्रेस ने और फिर सपा ने बेदी राम को लेकर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। दोनों ही दलों ने सुभासपा विधायक पर कार्रवाई की मांग उठाते हुए भाजपा को घेरने की कोशिश की है। आने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले विपक्ष इस मुद्दे को धार देकर भाजपा के विरुद्ध माहौल बनाने का भरसक प्रयास कर रहा है। सहयोगी दल के विधायक पर उठ रहे सवालों को लेकर भाजपा भी बैकफुट पर नजर आ रही है। भाजपा नेता इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
हलांकि गौर करने की बात यह है कि योगी व राजभर की मुलाकात की जो तस्वीर वायरल की गई है, उस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। वहीं पूरे प्रकरण में बड़बोले राजभर की चुप्पी भी भीतर खाने कुछ अलग पकने की ओर इशारा कर रही है। मीडिया कर्मियों के घेरने पर राजभर ने प्रकरण को लेकर बेदी राम से ही सवाल करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसे राजभर का अपने विधायक से किनारा करने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बेदी राम मीडिया से बचते रहे, लेकिन इसके बाद तो वह कहीं दिखाई भी नहीं दिए कहां अन्डर ग्राउंड हो गए है किसी को पता तक नहीं है ऐसा सुभासपा के जिम्मेदार लोग बोल रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस