एक लाख रुपए घूस लेते हुए लेखपाल चढ़ा एन्टी करप्शन टीम के हाथ पहुंच गया सलाखों के पीछे जेल


जनपद आजमगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्यवाई करते चकबन्दी के लेखपाल को एक लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। चकबंदी के दौरान चक सही करने के नाम पर एक व्यक्ति से लेखपाल घूस ले रहा था। पकड़ा गया आरोपी लेखपाल अरविंद कुमार यादव अयोध्या जनपद का रहने वाला है। 
खबर है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी के रहने वाले अब्दुल्ला इम्तियाज को अपने गांव में चल रही चकबंदी में चक सही कराना था। इसके के लिए उसने चकबंदी लेखपाल अरविंद कुमार यादव से संपर्क किया तो उसने चक सही करने के लिए उससे एक लाख रुपये की मांग की। इस पर अब्दुल्ला ने इसकी शिकायत पुलिस लाइन स्थित एंटी करप्शन टीम से कर दी। 
शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन यूनिट ने प्लान तैयार किया। अब्दुल्ला प्लान के अनुसार केमिकल लगे एक लाख रुपये लेकर लेखपाल के पास पहुंचा। जैसे ही लेखपाल ने अब्दुल्ला से पैसे पकड़े एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। 
आरोपी चकबंदी लेखपाल का कार्यक्षेत्र मंगरावां रायपुर है। टीम में इंस्पेक्टर बृजेश द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया शामिल रहे। पकड़े गए लेखपाल को लेकर एंटी करप्शन टीम कोतवाली पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए घूसखोर लोखपाल को जेल की सीखचों के पीछे पहुंचा दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस