प्रधानमंत्री एवं मुख्यमन्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर्ता पर हुई एफआईआर ,तलाश जारी




जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र स्थित मखदूमपुर गांव निवासी एक मुस्लिम युवक द्वारा देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो शेयर करने के मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए फोटो प्रसारित करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उप निरीक्षक दिनेश राम की तहरीर पर मखदूमपुर गांव निवासी इमरान सलमानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई का आरोप है कि उक्त युवक के द्वारा फेसबुक पर प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की फोटो आपत्तिजनक हालत में प्रसार की गई थी। आरोपी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तरह अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ