आकाश आनंद की फिर सक्रिय राजनीतिक में हुई वापसी मायावती ने पुनः बनाया नेशनल कोआर्डिनेटर



आकाश आनंद एक बार फिर से बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर बन गए हैं। लखनऊ में हुई बैठक में यह फैसला किया किया। मायावती ने आकाश आनंद को वापसी पर फिर से वही पद सौंप दिया है। इस मौके पर मायावती ने कहा कि बसपा आने वाले चुनावों में मजबूती के साथ लड़ती हुई दिखेगी। साथ ही वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। वह अकेले ही चुनाव लड़ेगी। 
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की भतीजे आकाश आनंद से नाराजगी दूर हो गई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। बैठक में भतीजे आकाश ने मायावती के पैर छुए। 
लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी एक स्पीच के बाद मायावती ने उन्हें इस पद से हटा दिया था। तब मायावती ने कहा था कि उन्हें अनुभव नहीं है। अभी उन्हें अनुभव हासिल करना होगा।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को उत्तराखंड व पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया था। लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की रविवार को होने वाली समीक्षा बैठक से पहले उनके इस फैसले को अहम माना जा रहा था। इस फैसले ने इस बात का एक बार फिर संकेत दे दिया कि आकाश आनंद की सक्रिय राजनीति में वापसी होने जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस