आम बीनने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र में बगीचे में आम बीनने गई 11 साल की बालिका से दुष्कर्म किय जाने की खबर है। आरोप है कि दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति ने पीड़िता को पीटा और धमकी दी। कहा, अगर किसी से बताएगी तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार डालेंगे। 
मिली जानकारी के अनुसार बालिका अपने ननिहाल में रहती है। वह शाम को चार बजे घर से थोड़ी दूर स्थित एक बगीचे में आम बीनने गयी थी। आरोप ये है कि अकेले उसे देखकर 40 साल के व्यक्ति की नीयत खराब हो गयी। उसके साथ दुष्कर्म किया। यहीं नही उसको पीटा। पीड़ित ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मामी को दी। उसके बाद परिजन उसे लेकर थानागद्दी चौकी आए।
पीड़िता को लेकर उसके नाना सोमवार को तहसील के एक अधिवक्ता के पास गए और घटना के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता पीड़िता और उसके नाना को लेकर कोतवाली पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक से मिले। तब जाकर कही देर शाम को पुलिस ने नाना की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। मामले की जांच में जुट गई है। सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस