भीषण सड़क हादसा दो मरे एक घायल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराते हुए जांच पड़ताल में जुटी


जौनपुर। जनपद के थाना बक्शा क्षेत्र स्थित शम्भूगंज बाजार के पास आदर्श इंटर कालेज के निकट वैसपार गांव में लखनऊ वाराणसी एन एच पर शनिवार की भोर में ट्रेलर के भीषण टक्कर से पिकप पर चाऊमीन लाद रहें दो श्रमिक युवकों की मौके पर मौत हो गयी। जबकी वाहन का चालक गम्भीर रूप से घायल है। इस दुर्घटना में टक्कर इतना भीषण थी की दोनों पिकप के परखच्चे उड़ गए।
मिली खबर के मुताबिक एक पिकप पर चाऊमीन लाद कर पिकप लेकर जा रहा था शम्भूगंज के पास पिकप में यांत्रिक खराबी आ गई। जिसके कारण दूसरी पिकप मंगा कर बिगड़े पिकप का माल चाऊमीन दूसरे पिकप पर श्रमिक लाद रहे थे। उसी समय वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रेलर  ने पिकप में इतना तेज टक्कर मारी कि दोनो पिकप के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में चाऊमीन लाद रहे श्रमिक बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज उमरपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन गुप्ता व सुल्तानपुर जनपद के लालडिग्गी कोतवाली निवासी 35 वर्षीय गौतम घोष की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक पिकप का चालक गोलू गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
दुर्घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सड़क पर लगी भीड़ को हटवा कर आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया। घटना की सूचना सुबह मिलते ही थाने व घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी। एक मृतक बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज उमरपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन गुप्ता व सुल्तानपुर जनपद के लालडिग्गी कोतवाली निवासी 35 वर्षीय गौतम घोष को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। घायल चालका को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाला ट्रेलर भोर में सुनसान सड़क का लाभ उठाते हुए मौके से फरार होने मे रहा है।  पुलिस छानबीन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस