एसडीएम सदर ने चलवाया बुलडोजर डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की सरकारी जमीन को कराया मुक्त

 
जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के आदेश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर तहसील पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जनपद मुख्यालय स्थित मुहल्ला कटघरा में लगभग डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को हटाते हुए  पूरी जमीन को नगर पालिका परिषद जौनपुर को सुपुर्द कर दिया गया है।
खबर है कि नईबाजर कटघरा निवासी अरविंद चौहान ने शिकायत किया था कि बंजर खाते की सरकारी जमीन पर आराजी नंबर 149/1 क्षेत्रफल 121 एयर पर प्रदीप शिवशंकर एवं रविन्द्र उर्फ बच्चन एवं साहब लाल यादव आदि लोग गलत तरीके से निर्माण करके जमीन पर कब्जा किए हुए है। जिला प्रशासन ने जांच कराया जांच में शिकायत सही मिली इसके बाद जिलाधिकरी ने अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया डीएम के आदेश के क्रम मे एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मय बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच कर सभी अवैध अतिक्रमण को हटवा कर सरकारी जमीन को मुक्त करा दिया है। सरकारी रेट के अनुसार जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की है। कब्जाइयो से कब्जा हटवा कर जमीन को तत्काल नगर पालिका परिषद के ईओ को सुपुर्द कर दिया गया है। इस तरह एसडीएम ने एक बड़ी सरकारी सम्पत्ति को कब्जाइयो से मुक्त कराने में सफल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस