यूपी में देर रात 11 आईएएस अधिकारी बदले गये पांच जिलों के डीएम हटे,देखे सूची



प्रदेश सरकार ने देर रात 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ  दिव्या मित्तल को  देवरिया का डीएम बनाया गया है। देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह को उनके स्थान पर ग्रामीण  सड़क विकास प्राधिकरण में भेजा गया है। सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम बनाया गया है।
अयोध्या के डीएम नितीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र और लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का डीएम बनाया गया है। औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है। 
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज देवी शरण उपाध्याय को वेटिंग में रखा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस