फोन से बुलाकर युवक की हत्या, मचा कोहराम, पुलिस छानबीन में जुटी, जन मानस गुस्से में



जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कला गांव में एक व्यक्ति द्वारा फोन कर बुलाए गए युवक का शव उसके घर के चैनल के पास चाईपाई पर पाया गया। युवक की मौत होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, किंतु पुलिस के देर से पहुंचने पर चक्का जाम कर दिया।
जाम लगने की सूचना पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के भाई राहुल ने गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा भाई पवन (21) को फोनकर बुलाने की बात कही है। कुछ देर बाद किसी ने परिजनों को पवन की मौत होने की खबर दी तो परिजन उक्त व्यक्ति के घर पर पहुंचे जहां पवन का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
शव लेकर परिजन सुजानगंज रोड पर आकर जाम लगा दिए। जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय मौके पर पहुंचे उसके बाद प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे किंतु परिजनों ने शव उठाने से मना कर दिया।
एसडीएम द्वारा उचित कानूनी कार्यवाही करने तथा नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। सायं काल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के भाई राहुल यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ