करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम




जनपद सोनभद्र स्थित कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवाटन में 19 जुलाई शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में दम्पती की मौत हो गई। घर की पोताई के दौरान स्टैंड फैन को हटाते समय पत्नी करंट की चपेट में आ गई, उसे बचाने की कोशिश में पति भी  जद में आ गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
देवाटन गांव निवासी इद्रीश (32) पुत्र आलम और उसकी पत्नी नजबून खातून (28) मुहर्रम के तीजा की तैयारी में जुटे थे। इसके लिए घर की साफ सफाई कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर की मिट्टी से पोताई करते समय नजबून पंखा हटाने लगी। पंखे में करंट उतर रहा था। पैर गिला होने से वह करंट की चपेट में आ गई।उसकी चीख सुनकर पास में मौजूद पति उसे बचाने गया तो वह भी करंट के कारण चिपक गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस