रिवर व्यू परिसर में स्थापित वाचनालय आम जनमानस के ज्ञान वृद्धि में बनेगा सहायक - बाबूसिंह कुशवाहा




रिवर व्यू परिसर में बौद्ध वाचनालय का सांसद जौनपुर बाबूसिंह कुशवाहा ने किया लोकार्पण 

जौनपुर। जनपद के होटल रिवर व्यू परिसर में बौद्ध वाचनालय का लोकार्पण एवं भगवान बुद्ध की प्रतिमा पुष्पान्जलि जिले के वर्तमान सांसद बाबूसिंह कुशवाहा द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य एवं वरिष्ठ चिकित्सक डां आरपी यादव की उपस्थित में किया गया है।इस अवसर पर जनपद के गणमान्य जनो की उपस्थित रही।
इस अवसर पर सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि व्यापार तो बहुत लोग करते है लेकिन डाॅ केपी यादव ने अपने प्रतिष्ठान पर बौद्ध वाचनालय की स्थापना करके एक बड़ा सामाजिक विकास का काम किया है। इस वाचनालय में भागवन बुद्ध से सम्बन्धित पुस्तको के साथ संविधान एवं तमाम धार्मिक सामाजिक और राजनैतिक बिषयो से जुड़ी पुस्तके रखने से जहां आम जनमानस के ज्ञान में वृद्धि होगी वहीं पर साठ साल से अधिक उम्र वाले इस वाचनालय में बैठकर तमाम बिषयो की नयी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। 
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित द्वय कपिल देव मौर्य एवं डाॅ आरपी यादव ने डाॅ केपी यादव द्वारा 60 साल से अधिक आयु वालो के स्थापित इस वाचनालय को सामाजिक विकास की सोच बतातः हुए डाॅ केपी के अनूठी पहल की सराहना किया और कहा कि किसी प्रतिष्ठान के संस्थापक द्वारा जनपद में यह पहला प्रयास है।
यह वाचनालय खास कर शहर की आवाम के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। इससे लोग अपने मानसिक अवसाद की समस्या से मुक्त हो सकेंगे। इस अवसर पर जिले गणमान्य नागरिको में डा पीसी विश्वकर्मा,इन्द्र भुवन सिंह, पत्रकार गण विरेन्द्र प्रताप सिंह, राम दयाल द्विवेदी, लक्ष्मी नारायन यादव, सादिक, विकेश उपाध्याय विक्की डा आरपी यादव ,डां एसके यादव, डा बीके यादव, डा वीरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, राम कृष्ण यादव शशिभूषण यादव, शिव सहाय मास्टर,,कैलाशनाथ मौर्य एडवोकेट, अखिलेश श्रीवास्तव सहित आदि बड़ी तादाद में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर आगत जनों का स्वागत अमित यादव पिन्टू  ने किया। डाॅ केपी यादव वरिष्ठ सर्जन ने सभी अभ्यागत जनो के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस