जनपद में पानी बिजली सड़क की समस्या को लेकर सपाई पहुंचे डीएम के पास, दिया ज्ञापन



जौनपुर। जिले में पानी बिजली सहित तमाम समस्याओ को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगो ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर 8 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़  को दिया और मांग किया की शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति करायी जाए, खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए, जर्जर तारों को तत्काल ठीक करायें, हाईटेंशन तारों को ठीक करायें, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों का निर्माण कराया जाए, किसान हित में सिंचाई और रोपाई हेतु नहरों में टेल तक समय से पानी पंहुचाने का काम किया जाए, छुट्टा पशुओं से हो रही कृषि हानि तथा जनहानि से सुरक्षा के उपाय तत्काल किए जाने, तथा बढ़ते अपराध पर अंकुश लगायी जाए, कानून व्यवस्था ठीक कराने सहित अन्य जनहित के मुद्दों के निराकरण की मांग की गई। 
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक / जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता राजनाथ यादव, हिसामुद्दीन शाह, सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता शिव शरण कुशवाहा, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी,पूनम मौर्य,अमित यादव, राहुल त्रिपाठी, नैपाल यादव, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिंद, राजन यादव, कलीम अहमद,  अलीमंज़र डेज़ी, राजेश यादव, डा. जंगबहादुर यादव, गुलाब यादव रीठी, अज्जू मौर्य, दीपक जायसवाल, वीरेंद्र यादव, कमाल आज़मी, बरसातू राम सरोज एडवोकेट, सुहैल अंसारी, एडवोकेट, आनंद गुप्ता, दिलीप प्रजापति, अशोक नायक, गुड्डू सोनकर, सोनी सेठ, सोनी यादव, सीमा खान, हफीज़ शाह, अजमत खान, मुकेश यादव, अजय श्रीवास्तव, मंजय कनौजिया, अरविंद यादव, अनिल यादव, अलमास सिद्दीकी, जिलानी खान, जयप्रकाश यादव प्रिंसु, अशफाक मंसूरी, जिलानी खान सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को जल्द निस्तारित का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस