देश की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले इस जौनपुरिया अपराधी को एटीएस की टीम ने किया गिरफ्तार भेजा सलाखों के पीछे


जौनपुर। जनपद के थाना बक्शा क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव से यूपी एटीएस टीम ने अवैध रूप से विदेशी कॉल पर बात कराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी असरफ अली के घर से सिम बॉक्स, 64 सिम व लैपटॉप व पांच मोबाइल सहित अन्य उपकरण को कब्जे में लेते हुए बक्शा थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया गया। आरोपी घर की छत से ही टेलीफोन एक्सचेंज चलाता था जिससे लोग विदेश में बैठे लोगों से लोकल की दर पर बात किया करते थे।
एटीएस टीम ने सूचना जारी कर बताया कि थाना क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव निवासी असरफ अली 1997 से 2012 तक मुंबई के भिवंडी में रहकर फेरी लगाने का कार्य किया करता था। असरफ की माने तो भिवंडी में ही इसकी मुलाकात जहांगीर नाम के युवक से हो गई। पैसा कमाने की लालच देकर जहांगीर ने असरफ को सऊदी में रहने वाले मोहम्मद अली से संपर्क करा दिया। 
मोहम्मद अली ने असरफ को कोरियर के माध्यम से सिम बॉक्स उपकरण भेज दिया। इधर असरफ अपने छत पर ही अवैध टेलीफोन एक्सचेंज स्थापित कर राष्ट्र की सुरक्षा में सेंध लगाने व राजस्व क्षति करने वाले गैंग में शामिल हो गया। असरफ लोकल कॉल से अंतरराष्ट्रीय कॉल पर बात कराता था। असरफ को माह में करीब एक लाख रुपये की आय होती थी, जो उसके बैंक अकाउंट या हवाला के माध्यम से आ जाता था। 
एटीएस टीम ने आरोपी के पास से प्री-एक्टिवेटेड 65 सिम, सिमबॉक्स, एडाप्टर, फोर-जी राउटर, पांच मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य उपकरण बरामद किया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि एटीएस वाराणसी की टीम ने दुल्लीपुर में छापा मारकर एक को गिरफ्तार किया है। वह अवैध तरीके से देश के राजस्व क्षति पहुंचाने वाले कार्यो में संलिप्त था।
असरफ की पत्नी सोफिया ने बताया कि अशरफ बिजली के वायरिंग का कार्य करता है। सुबह नौ बजे तीन गाड़ियों में कई पुलिस वाले आए थे, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भी थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस