दो मोटरसाइकिलो की भीषण टक्कर में लगी आग चार जिन्दा जल मरे, चार घायल उपचार जारी, पुलिस मृतको की शिनाख्त में जुटी


जनपद महोबा में मंगलवार एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत होने से उनमें आग लग गई, जिसमें चार लोग जिंदा जल गए। इसके अलावा चार लोग बुरी तरह से घायल हैं। 
पुलिस ने बताया कि हादसा बेलाताल मार्ग पर चितइयन के पास हुआ था। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने बाइक पर लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। फिलहाल इनकी पहचान में पुलिस जुटी है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस