मोहम्मद हसन में पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन की पुण्यतिथि पर गई श्रद्धांजलि



जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में आज पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों, अध्यापकों और स्टाफ ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और डॉ. कलाम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इसके बाद प्राचार्य ने कलाम के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ. कलाम के सपनों और उनकी उपलब्धियों के बारे में विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इसके बाद छात्रों ने डॉ. कलाम के आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद किया और उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मिसाइल मैन कलाम की याद में पौधा रोपण किया गया ।
कार्यक्रम के अंत मे प्राध्यापकों ने छात्रों को डॉ. कलाम के आदर्शों पर चलने और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में लागू करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।यह कार्यक्रम न केवल डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देने का अवसर था, बल्कि छात्रों को उनके महान कार्यों और शिक्षाओं से प्रेरित करने का भी माध्यम बना।
इस मौके पर डा शाहनवाज खान,डॉ कमरूद्दीन शेख, डाॅ आर.पी.सिह,डॉ जीवन यादव,डॉ के के सिंह,डॉ ममता सिंह,डॉ ज्योत्सना सिंह, डॉ नीलेश सिंह,डॉ शाहिदा परवीन,डॉ प्रेमलता गिरी,डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव,डॉ सलीम खान,डॉ अंकिता श्रीवास्तव,डॉ संतोष सिंह,डॉ प्रवीण यादव,तकरीम फातिमा सोनम विश्वकर्मा, अंकित यादव,अदिति मिश्रा अन्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस