सड़क दुर्घटना में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता की मौत परिवार सहित शुभ चिन्तको में शोक

 

आज का उजाला समाचार पत्र के उत्तराखंड प्रभारी एवं स्टोन क्रेसर के व्यापारी चौधरी शुहैल की देर रात एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, उनके मौत की खबर वायरल होते ही परिवार सहित शुभ चिन्तको में शोक छा गया है।
खबर है कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास उत्तराखंड के हल्द्वानी से अपने निजी कार से वापस लौट रहे थे हल्द्वानी रोड पर गडप्पू बरहैनी के पास जंगली क्षेत्र में एक पुलिया जो सड़क पर उंची थी तेज रफ्तार कार अचानक हवा में लहराते हुए पलट गयी और पेड़ से टकरायी परिणाम हुआ की कार के परखच्चे उड़ गए और चौधरी शुहैल की मौत हो गई। 
दुर्घटना की खबर मिलने पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और चौधरी शुहैल को बाहर निकाल कर चिकित्सालय बाज पर ले गये डॉक्टरों ने देखते ही चौधरी शुहैल को मृत घोषित कर दिया मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
मनहूस खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शुहैल पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़े थे कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस