ट्रक पलटा चालक की दर्दनाक मौत, क्लीनर को बाडी काटकर निकाला गया बाहर, उपचार जारी



जनपद मिर्जापुर के जिगना विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा लालगंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह पांच बजे सोनभद्र से प्रयागराज माल लेकर जा रहा ट्रक पलट जाने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। केबिन काटकर उसका शव निकाला गया।खलासी किसी तरह बाहर निकला जिसकी हालत गम्भीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, चालक आदित्य कुमार (25) परिचालक दीपक (27) के साथ विन्ध्यनगर से राखड़ लाद कर प्रयागराज सहसो जा रहा था। लालगंज से गैपुरा आते समय विजयपुर पहाड़ी की ढलान पर ट्रक पलट कर लगभग 30 फीट नीचे चला गया।
परिचालक तो किसी तरह बाहर आ गया। चालक को निकालने में पुलिस व ग्रामीण घंटों जुटी रही। बाद में चालक की मौत हो गई। ट्रक का केबिन काटकर उसका शव निकाला गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस