अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2024 हेतु बैठक आयोजित,डॉ जीतेंद्र सिंह नोडल अधिकारी नामित

 
जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर,जौनपुर में दिनांक 22 अगस्त,2024 को 'अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड-2024' के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर रणजीत कुमार पाण्डेय किया।इस बैठक में हिंदी ओलम्पियाड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु हिन्दी विभाग के सहायक आचार्य डॉ जितेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने आयोजित कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए इसे मेधावी विद्यार्थियों के सुअवसर बताया।उन्होंने कहाकि प्रतियोगिताओं व विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करके विद्यार्थी अपने कौशल को अभिव्यक्त कर सकते हैं। इस अवसर पर इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश कुमार यादव, रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश वर्मा, गणित विभाग की सहायक आचार्य डॉ वंदना तिवारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस