ससुराल बुलाकर दामाद को चाकू मारकर किए घायल और 80 हजार रुपए छीन कर हुए फरार,थाने में मुकदमा दर्ज होने में विलंब क्यों?



जौनपुर। जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जूड़ापुर के पास एक युवक ससुराल बुलाकर उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल करने के बाद 80,000 रूपये की छिनैती की खबर है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है लेकिन खबर जारी किये जाने तक थाना की पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं की थी। घटना के सम्बन्ध में जानकारी मिली है कि मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूसेहरा निवासी मनीष कुमार मौर्य का विवाह बरसठी थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मदासपुर में हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल से मनीष का विवाद शुरू हो गया था। शुक्रवार को दिन में उसके ससुराल के लोग मड़ियाहूं बाजार में मिले और कहा कि 80,000 रूपए नगद लेकर आ जाओ मामला पंचायत कर खत्म करा दिया जाएगा।
इस पर मनीष अपने घर लौटने के बाद घर से 80,000 रूपए लेकर नेवढ़िया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जूड़ापुर गया जहां उसे बुलाया गया था। बातचीत का सिलसिला शुरू होने के साथ देर रात हो गई थी। इसी बीच मनीष और उसके ससुराल वालो से कहा सुनी होने लगी फिर विवाद हो गया। 
उसी दौरान मनीष का साला सन्तोष मौर्य ग्राम धर्मदासपुर सहित उसका बहनोई दिनेश मौर्य के साथ अरूवांवा के एक व्यक्ति ने मिलकर चाकू से मनीष के उपर हमला कर दिए और पेट में कई वार किया और 80 हजार रुपए  लेकर फरार हो गए। चाकू लगने के बाद मनीष ने किसी तरह अपने घर वालों को फोन करके बुलाया और अपने पेट को जहां चाकू लगा था गमछे से बांधा। सूचना पर तत्काल परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए रामनगर ब्लॉक पर ले गए। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल मनीष के पिता राजेंद्र मौर्य ने बताया कि ब्लाक पर उपचार के दौरान पुलिस को घटना के बाबत खबर देदी गयी। अपने बयान में मनीष के पिता राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि ससुराल के लोग सुलह करने के नाम पर जो रुपया मंगाया था उसे भी छीन कर ले गए। मनीष की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एफआईआर की कोई नकल नहीं दी ऐसा राजेंद्र का बयान है जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस