खड़ी ट्रक में पीछे से घुसा ट्रेलर चालक की मौत, खलासी का उपचार जारी,पुलिस छानबीन में जुटी



आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना के सिद्धपुर गांव के पास बीती रात सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन ट्रक में पीछे से एक ट्रेलर जा घुसी। हादसे में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना के सिद्धपुर गांव के पास हाईवे किनारे पहले से एक अज्ञात वाहन ट्रक खड़ा था। देर रात लगभग एक बजे के करीब एक ट्रेलर पीछे से उक्त वाहन में जा घुसी। रात का समय होने के कारण घटना के बाद उक्त वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
उधर, घटना में देवरिया जिले के मदनपुर थाना के पूचेवार गांव निवासी ट्रेलर चालक सुरेश यादव (45) पुत्र बाबूराम और जिले के महाराजगंज थाना के अमानी गांव निवासी खलासी अंगद साहनी (17) पुत्र ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भेजा, जहां डाक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। जबकि खलासी का उपचार कराया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस