ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, इयर फोन लगा कर टैक पर मोबाइल चला रहा था



जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के किशोर की शनिवार की शाम वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड बहाउद्दीनपुर के निकट रेलवे लाइन पर ब्लूटूथ लगाकर इंस्टाग्राम चलाते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। 
परिजनों में जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहाउद्दीनपुर गांव निवासी राम नयन (16) पुत्र निखिल कुमार की जौनपुर-वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड बहाउद्दीनपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर ब्लूटूथ लगाकर इंस्टाग्राम चलाते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
गांव के ही बच्चों ने बगल में बकरी चरा रहे थे ने ट्रेन आते समय जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लेकिन ब्लूटूथ की आवाज इतनी तेज थी कि आवाज सुनाई नहीं दी। बकरी चरा रहे बच्चों ने युवक के कटने की जानकारी ग्रामीणों को दी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को हुई कोहराम मच गया।
लोगों ने पहुंचकर शव को उठाकर घर ले आए। सूचना मिलने पर रेलवे सीआरपीएफ पुलिस व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।राम नयन ऑटो चलाकर अपने परिवार का जीवनयापन कर रहा था। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस