पूर्वांचल में नकल माफियाओ की निगरानी शुरू, एसटीएफ ने संभाली कमान


उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर पुलिस के अलावा एसटीएफ भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इस क्रम में बीते पांच साल में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का प्रयास करने वाले वाराणसी सहित पूर्वांचल के 10 जिलों के 143 लोगों का सत्यापन अब तक एसटीएफ के स्तर से किया जा चुका है। इसके साथ ही पूर्वांचल के 10 जिलों के 53 ऐसे विद्यालयों का सत्यापन किया गया है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान नकल या अनुचित माध्यम का सहारा लेने के प्रकरण सामने आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर जिला पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो, इसके लिए एसटीएफ की वाराणसी इकाई की तीन टीमें गठित की गई हैं। 
यह टीमें प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल या फर्जीवाड़े के प्रयास में गिरफ्तार हुए लोगों का सत्यापन करने के साथ ही सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सूचना संकलन का काम भी कर रही हैं।एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि पारदर्शी तरीके से परीक्षा संपन्न कराना हमारी शीर्ष प्राथमिकता में है। नकल या किसी भी अन्य माध्यम से फर्जीवाड़े का प्रयास करने वाले किसी भी सूरत में बच नहीं पाएंगे।
 47 संदिग्धों की निगरानी की जा रही एसटीएफ के रडार पर पूर्वांचल के 47 ऐसे भी लोग हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की गड़बड़ी को लेकर संदेह के घेरे में रहे हैं। मगर, पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।एसटीएफ की टीमों ने उन सभी लोगों से पूछा है कि वह वर्तमान में कहां हैं और क्या कर रहे हैं। सभी को हिदायत भी दी गई है कि गड़बड़ी का प्रयास करने पर कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस