शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के मण्डल संयोजक बनाए गए रविन्द्र प्रसाद


जौनपुर।बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार यादव ने शिक्षक रविन्द्र प्रसाद यादव को वाराणसी मण्डल का संयोजक नियुक्त किया है। नवनियुक्त मण्डल संयोजक रविंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिस विश्वास के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। रविन्द्र प्रसाद यादव ने यह भी कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। संगठन को उंचाई प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा।
रविन्द्र प्रसाद यादव को मण्डल संयोजक बनाये जाने पर शिक्षक साथी श्रवण कुमार यादव, सतपाल यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, आलोक कुमार चौबे, देवेश कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव सहित तमाम शिक्षको ने बधाई ज्ञापित की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस