प्रधानमंत्री आवास योजना की शर्तो में हुआ बदलाव,जानिए किसे मिल सकता है योजना का लाभ, देखे पात्रो की शर्ते


जौनपुर। सरकार ने अब प्रधानमंत्री आवास योजना की शर्तों में बदलाव कर दिया है। एक सरकारी स्तर पर शासनादेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिलो के सीडीओ को शासनादेश प्रेषित कर दिया गया है। जारी नये आदेश के तहत यदि किसी लाभार्थी के पास बाइक है तो उसे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार द्वारा नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिन परिवारों के पास फ्रिज होगा और घर में लैंडलाइन फोन की सुविधा होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसे किसान परिवार जिनके पास दो या इससे अधिक फसल वाले मौसम के लिए पांच एकड़ या इससे अधिक जमीन होगी, उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा। यदि परिवार का कोई सदस्य 15 हजार रुपये महीने कमाता है तो उसे भी इस योजना का लाभ मिलेगा। अब तक दस हजार रुपये महीना तनख्वाह पाने वाले को ही लाभ मिलता था।
ये लोग पात्रता सूची में नहीं होंगे शामिल
1-तीन/चार पहिया वाहन।
2-तीन/चार पहिया कृषि उपकरण।
3-50 हजार से अधिक ऋण सीमा किसान क्रेडिट कार्ड रखने वाले कार्ड धारक।
4- जिनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो।
5- परिवार में किसी सदस्य की प्रतिमाह आय 15 हजार से अधिक हो।
6-आयकर देने वाले परिवार।
7-जीएसटी जमा करने वाले परिवार।
8-जिनके पास 2.5 एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि हो।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस