हत्या के आरोपी के घर में ग्रामीणो ने लगाई आग,गांव में तनाव पुलिस का लगा पहरा



जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के संघईपुर गांव में युवक की गला रेत कर की गई हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दिया। गांव में तनाव व आग लगने की सूचना मिलते ही मौके एसपी सिटी सहित चार थाने की पुलिस व पीएसी के जवान सहित दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की घर पर कोई मौजूद नहीं था। हत्या के आरोपित के घर आग लगने के बाद पुलिस के जवानों का पहरा लगा दिया गया है।
घटना बीते 23 सितंबर की है। पुरानी रंजिश को लेकर गांव में ही एक जुए के अड्डे पर 22 वर्षीय रोहित चौहान की चाकू से गला रेतकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के ही आशीष चौहान उर्फ चिघडूं के पर लगा। पुलिस ने नामजद आरोपी चिघडूं को गिरफ्तार कर उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया। 
दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। इसी बीच आक्रोशित लोगों ने 24 सितंबर की देर रात हत्या के नामजद आरोपी चिघडूं के घर पर आग लगा दिया। आग लगने की सूचना किसी ने पुलिस को दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन एसपी सिटी अरविंद वर्मा, थानाध्यक्ष जलालपुर मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष केराकत संजय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष चंदवक पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया। 
पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव में तनाव देखते हुए छह से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। आग लगने की घटना के दो दिन बाद भी आरोपित के घर में आग अभी भी धधक रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस