जानिए आखिर पूर्व विधायक के प्रतिनिधि ने उनके उपर क्यों दर्ज कराई एफआईआर, विवेचना शुरू


जौनपुर। पुलिस पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके साथियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर  विवेचना शुरू कर दिया है। यह एफआईआर उनके पुराने साथी एवं विधायक काल के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर पुत्र फैय्याज अहमद निवासी पारा कमाल थाना खेतासराय ने तहरीर देकर दर्ज कराया है। खुर्शीद ने आरोप लगाया है कि विगत 12 सितम्बर की रात लगभग आठ बजे अपने साथी मुकेश पांडेय के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित शकर मंडी के निकट दीपक जायसवाल से मिलने गया था। वापस घर लौटते समय जाने से मारने की नीयत दो मोटर साइकिल पर पांच लोगों ने मुझे घेर लिया और मां बहन की भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारने लगें।
खुर्शीद ने देखा कि मारने पीटने वालों में दीपक जायसवाल भी शामिल है। सभी हमलावरों ने यह कहा कि नदीम जावेद के खिलाफ अगर बोलोगे और कुछ लिखोगे तो गोली मार दी जाएगी यह कहते हुए खुर्शीद का मोबाइल छीन लिया। हमलावर यह भी कहते हुए गए कि तुम्हें मारने के लिए पूर्व विधायक ने भेजा है। यह कितना सच है जांच का बिषय है। धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्यवाही किया तो अगली बार विधायक जी तुम्हारी हत्या करवा देगें। पुलिस ने पूर्व विधायक नदीम जावेद, दीपक जायसवाल सहित चार अज्ञात के खिलाफ लूट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम महमूद अंसारी को सौप दिया है। जन मानस के बीच सवाल उठ रहा है कि नदीम जावेद के काफी करीबी रहे खुर्शीद अनवर और विधायक नदीम के बीच एैसी कौन सी बात हो गई कि मामला इस हद तक पहुंच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की सत्यता का पता लगाने में जुटी हुई है। अब सच तो विवेचना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस