सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने विभाग को जानें क्या निर्देश दिए



जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जौनपुर- आजमगढ राजमार्ग, जौनपुर- वाराणसी राजमार्ग, जौनपुर- रायबरेली राजमार्ग, जौनपुर- सुल्तानपुर राजमार्ग सहित प्रमुख राजमार्गों पर वृक्षारोपण कराने, क्षतिग्रस्त डिवाइडर को ठीक कराने, साइनेज बोर्ड लगवाने, जहां जहां अंडरपास है वहां समुचित प्रकाश की व्यवस्था कराने सहित सड़क सुरक्षा संबंधी सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।
 जिलाधिकारी ने ब्लैक स्पॉट के चिन्हांकन, वाहन चालकों का कैंप लगाकर आंखों की जांच करने तथा स्कूलों में अनफिट वाहनों का प्रयोग न करने के सख्त निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहायक संभागीय अधिकारी प्रवर्तन, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला एसीएमओ डॉक्टर राजीव यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस