भीषण सड़क हादसा: पांच लोगो की दर्दनाक मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल उपचार जारी



लखनऊ - महमूदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बड्डूपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास दो कार व एक ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। इसमें एक कार सड़क के बगल तालाब में चली गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात तक राहत व बचाव कार्य जारी रहा। मौके पर डीएम और एसपी भी मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार रात करीब 10.40 बजे फतेहपुर की ओर से लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी उसके बाद सामने से आ रही दूसरी कार में टकराकर तालाब में चली गई। हादसे में ऑटो में सवार सभी आठ लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। सड़क भी जाम हाे गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाना शुरू किया। दो को सीएचसी घुुंघटेर व तीन को जिला अस्पताल में मृत घोषित दिया गया।
सीओ ने बताया कि मृतकों में इरफान पुत्र एहतेशाम, वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली, अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली, ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली व साबरीन पत्नी तारिक काजमी शामिल हैं। सभी बाराबंकी जिले के कुर्सी क्षेत्र के उमरा गांव के एक ही परिवार के रहने वाले हैं। सभी ऑटो से एक रिश्तेदार के निधन पर हाल जानने जा रहे थे। ऑटो में सवार शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद, एक बच्ची अक्सा पुत्री सारिक, वरुना कार चालक नंदना खुर्द गांव का विवेक घायल हैं। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कार में सवार कुछ लोग दूसरे वाहन से गए हैं। उनका भी पता किया जा रहा है। 
आटो में सवार इन लोगों की हो गई मौत...सभी निवासी उमरा थाना, कुर्सी तहसील फतेहपुर बाराबंकी
1.इरफान पुत्र एहतेशाम
2.वहिदून निशा पत्नी स्वर्गीय अनवार अली
3.अजीज अहमद उर्फ बुद्धू पुत्र मुहर्रम अली
4.ताहिरा बानो पुत्री जाकिर अली
5.साबरीन पत्नी तारिक काजमी 
घायलों का विवरण
6.शायरा बानो पत्नी अजीज अहमद निवासी उमरा
7.अक्सा पुत्री सारिक निवासी उमरा
उपरोक्त सभी बैटरी ऑटो में सवार थे।
8.विवेक पुत्र वीरेंद्र निवासी नंदना खुर्द (वरना कार)

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस