मानव शरीर के लिए आयुर्वेदिक औषधि लाभकारी-डा विजय

जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के वनस्पति विभाग में विषय औषधीय पौधे एवं उनके महत्व एक दिवसीय सेमिनार शनिवार को आयोजित हुआ. कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ विजय प्रकाश सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने की
डा विजय ने अपने संबोधन में कहा की आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति सबसे प्राचीन एवं वेदों से संबंधित है जिसमें औषधि पौधों का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है औषधिय पौधों का इस्तेमाल भारत में सर्वाधिक 80% होता है उन्होंने विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों के वर्गीकरण में वैज्ञानिक हूकर के योगदान का भी विस्तृत वर्णन किया 
प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा प्रकृति को सुंदर बनाने में वनस्पति विज्ञान की अहम भूमिका हैसेमिनार संयोजक डॉ के.के सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया 


इस अवसर पर स्व समन्वयक डॉ मयंक सिंह,संजय समायरा,हिमांशी तिवारी,डॉ रजिया डॉ सर्वेंद्र विक्रम सिंह,डॉ सतीश चंद दुबे,डॉ धर्मेंद्र जायसवाल,डॉ पुष्पांजलि सिंह महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस