मड़ियाहूं में मनाया गया डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी का जयंती


जौनपुर। अपना दल (एस) मछलीशहर जिला इकाई ने डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम जी का जयंती मड़ियाहूं जिला कार्यालय में बड़े धूम-धाम से मनाया गया जिस कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज,प्रदेश सचिव महिला मंच डा.सुनीता पटेल रहीं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य राकेश पटेल एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने किया"संचालन का कार्य जिला महासचिव राकेश मिश्रा ने किया ललई सरोज ने कहा उनका पूरा नाम अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम था 15 अक्टूबर 1931 को मद्रास प्रेसीडेंसी के रामेश्वरम में जन्मे और 27 जुलाई 2015 को शिलांग में निधन हो गया। वे एक भारतीय वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञ नेता भी थे, जो बाद में भारत के 11वें राष्ट्रपति बने। उन्होंने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जिला पंचयात सदस्य सुनीता पटेल ने कहा एपीजे अब्दुल कलाम पूरी दुनिया में एक मशहूर नाम हैं। उन्हें 21वीं सदी के महानतम वैज्ञानिकों में गिना जाता है। इतना ही नहीं, वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने और उन्होंने अपने देश की सेवा की राकेश पटेल ने कहा इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है।कलाम बचपन में पायलट बनना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। फिर वह वैज्ञानिक बने और 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे।
कार्यक्रम में सार्जन पटेल,अशोक पटेल,डा.रमाशंकर पटेल,त्रिभुवन पटेल,आशीष पटेल,चन्द्रशेखर यादव,अनिल पटेल,सोनू पटेल,नीरज पटेल,रवि पटेल,धीरेन्द्र पटेल,कनैहयालाल पटेल,शाहिद शाह,लल्लन पटेल,लालजी पटेल,सभाजीत,पटेल,संजय पटेल, रहमत अली,जवाहरलाल शर्मा,विजय शंकर पटेल,सुनील पटेल,योगेंद्र पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित होकर अब्दुल कलाम जी के चित्र पर श्रद्धांजलिअर्पित किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस