पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जनों को दी गई श्रद्धान्जलि,एसपी ने बताई शौर्य गाथा



जौनपुर। पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर पुलिस लाइन जौनपुर में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों की याद में स्मृति परेड हुई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा अपने संबोधन में सभी पुलिसकर्मियों को एक वर्ष में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा बताई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, सभी सर्किल के क्षेत्रा धिकारीगणों, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ “पावन स्मृति पुस्तिका” को पढ़कर कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया तथा पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस