पुलिस अभिरक्षा में हुई मटरू विन्द को मौत पर सपा का प्रतिनिधि मंडल सच जानने जाएगा बढ़ौना शाहगंज


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल 26 अक्टूबर, शनिवार को शाहगंज के ग्राम बढ़ौना निवासी मटरु बिंद की पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत पर मृतक मटरु बिंद के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी लेकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करेंगे।
प्रदेश समाजवादी पार्टी द्वारा गठित प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से लक्ष्मीकांत निषाद उर्फ पप्पू निषाद सांसद संत कबीर नगर, बाबू सिंह कुशवाहा सांसद जौनपुर, शैलेंद्र यादव ललई पूर्व मंत्री, राकेश मौर्य जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी जौनपुर, राज नारायण बिंद पूर्व मंत्री, श्यामनारायण बिंद जिलाध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,  मिथिलेश यादव विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज होंगे।उक्त आशय की जानकरी ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस